किसानों ने बॉर्डर पर अस्थाई मकान बनाने शुरू कर दिए |

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर धरना जारी है। बढ़ती गर्मी और लंबे चलते आंदोलन को देखते हुए किसानों ने बॉर्डर पर अस्थाई मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। एक लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इन अस्थाई घरों में किसानों ने टीवी, फ्रिज और एसी से लेकर तमाम जरुरतों की सुविधाएं जुटा रखी हैं |

किसानो ने बताया बॉर्डर पर 25 से ज्यादा घर तैयार कर लिए हैं। अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानेगी, तो हम यहां पर करीब 1-2 हजार घर तैयार करेंगे। एक घर को बनाने में 25 से 30 हजार का खर्चा आ रहा है। गर्मियों में भी आंदोलन को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हम ये तैयार कर रहे हैं।


सरकार ने किसान संगठनों से कृषि कानूनों को कुछ समय तक टालने की बात कही थी लेकिन किसान संगठन उस पर भी राजी नहीं हुए थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया।
 

 



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री माता वैष्णो देवी के कटड़ा में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं।

देहरादून से अमेरिकन लोगो को ऑनलाइन ठगने वाले गिरोह को पकड़ा ।

15 दिन में एक लाख से दो लाख हो गए Corona केस.