सूना पड़ा है कटरा का बाज़ार , कभी रहती थी हज़ारो की भीड़।


                             30 May 2020

कोरोना वायरस के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा १८ मार्च से बंद होने की वजह से , कटरा का बाज़ार पूरी तरह सूना पड़ा है।

लॉक डाउन से पहले आते थे देश विदेश से भक्त ।
Lock Down से पहले 30000  से  35000 भक्त रोजाना दर्शन को आते थे जो कटरा के बाज़ारो में भारी खरीददारी करते थे , जिससे यहाँ का बाज़ार गुलजार रहता था और स्थानीय लोगो की रोजीरोटी चलती थी। लेकिन अब हालात कुछ और है , स्थानीय लोगो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है ।

ड्राई फ्रूट्स व्यापारियों को भारी नुक्सान 
ड्राई फ्रूट्स व्यापारियों का भी कहना है कोरोना वायरस की वजह से उनके व्यापार को भारी नुक्सान पहुंचा है ।

होटल और Guest Housr है खाली । 
होटल और गेस्ट हाउस भी पिछले २ महीने से कोई भी बुकिंग न होने की वजह से उनके कर्मचारियों को वेतन देने का संकट खड़ा हो गया है , जिस से हज़ारो लोग प्रभावित हुए है ।

अब यहाँ के लोग जल्द ही सब कुछ सामान्य होने का इंतज़ार कर रहे है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश में 1 जून से अनलॉक शुरू मुज़फ्फरनगर समेत 20 जिलों को कोई छूट नहीं ।

कोरोना अपडेट , पिछले 24 घंटे में 6535 नए केस, जानिए रिकवरी रेट ।