अरविन्द केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव,कल हो गए थे क्वारानटाइन


Delhi 
10 june

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, 'आप' या मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 


केजरीवाल ने मंगलवार सुबह कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल दिए थे। गले में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी।

मुख्यमंत्री ने हल्के बुखार और गले में खराश और दर्द होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। साथ ही केजरीवाल रविवार दोपहर से ही किसी बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूना पड़ा है कटरा का बाज़ार , कभी रहती थी हज़ारो की भीड़।

कोरोना अपडेट , पिछले 24 घंटे में 6535 नए केस, जानिए रिकवरी रेट ।

U.P को 36 लाख का बसों का बिल भेजने पर मायावती कांग्रेस पर बरसी.