कोरोना: फिर टूटा रिकॉर्ड, 11,929 नए केस मिले; रिकवरी रेट 50.59%


14 -june

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में 11,929 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 311 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9195 हो गया है। मरीजों के ठीक होने की दर पहली बार 50.59 % हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल 3,20,922 कोरोना मामलों में हैं जिसमें 1,49,348 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि ठी होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। अब तक 1,62,379 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पहली बार रिकवरी रेट 50 % से ऊपर
यह पहला मौका है जब रिकवरी रेट 50 % से ऊपर हो गया है। यानी देश में कोविड महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की दर 50.59% हो गई है। काफी दिन से रिकवरी रेट 48 % से 49 % के बीच था लेकिन अब यह बढ़कर 50 % से ऊपर हो गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूना पड़ा है कटरा का बाज़ार , कभी रहती थी हज़ारो की भीड़।

उत्तर प्रदेश में 1 जून से अनलॉक शुरू मुज़फ्फरनगर समेत 20 जिलों को कोई छूट नहीं ।

कोरोना अपडेट , पिछले 24 घंटे में 6535 नए केस, जानिए रिकवरी रेट ।