औरैया हादसा: हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने रुके थे, पल भर में मच गई चीख-पुकार, 24 की गई जान

यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रॉले ने
टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला गया। हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।
 यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला गया। हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।
यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। ए डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूना पड़ा है कटरा का बाज़ार , कभी रहती थी हज़ारो की भीड़।

उत्तर प्रदेश में 1 जून से अनलॉक शुरू मुज़फ्फरनगर समेत 20 जिलों को कोई छूट नहीं ।

कोरोना अपडेट , पिछले 24 घंटे में 6535 नए केस, जानिए रिकवरी रेट ।