संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए गया था उज्जैन

चित्र
कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आया था। उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। मंदिर के अंदर या बाहर, कहां से गिरफ्तारी हुई, इसके बारे में कहना ठीक नहीं। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था। वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।'

यूपी में पुलिस टीम पर हमला, सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद; 7 घायल

चित्र
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिठूर में बदमाशों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये घटना शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव की है जहां देर रात पुलिस दबिश देने गई थी। फायरिंग में 7 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सीओ और बिठूर थाने के प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मियों का रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस विकास दुबे नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए विकरू गांव में गई थी। हमलावरों ने छतों से पुलिस पर गोलियां बरसाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वो अपर मुख्य सचिव और डीजीपी के लगातार संपर्क में हैं। उत्तर प्रदेश के डगप एचसी अवस्थी ने फोन पर बताया, 'विकास दुबे एक शातिर अपराधी है और कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मुकदमा इसके ऊपर दर्ज कराया है।